फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारदार हथियार से काट दिया चाचा का कान, धरा गया

Sat, 12 Aug 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। धारदार हथियार से चाचा पर हमला कर कान काटने वाले भतीजे को बेड़ीनाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आठ अगस्त को बेड़ीनाग के नैनी निवासी विजय सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी कि दोपहर करीब दो बजे उनका भतीजा प्रकाश सिंह धारदार हथियार लेकर गालीगलौज करते हुए कमरे में घुस गया। उसने जान से मारने की नीयत से उसके गले पर हथियार से हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में भतीजे ने उनका कान काट दिया।
शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना बेड़ीनाग पुलिस ने प्रकाश सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक बेड़ीनाग प्रभात कुमार ने आरोपी प्रकाश सिंह (38) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें