पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड ठप रहे। मजबूरन मरीजों को निजी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। अगले बुधवार को भी महिला अस्पताल में गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड नहीं होगा। गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लिनिकों की दौड़ लगानी पड़ेगी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में विभिन्न हिस्सों के मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे। यहां आकर पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। इससे लोगों को बगैर अल्ट्रासाउंड के ही लौटना पड़ा। प्रभारी पीएमएस डॉ. एमएस रजवार ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट 10 जून तक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद रहेगी। संवाद