गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रसाउंड कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं गर्भवतियां। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़ )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने बाद अल्ट्रासाउंड शिविर लगा। दूर-दराज से बड़ी संख्या में अल्ट्रासाउंड कराने के गर्भवतियां पहुंचीं। जिला अस्पताल से पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने 49 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि क्षेत्र की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला मुख्यालय न जाना पड़े, इसके लिए सीएचसी में शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी यहां शिविर लगता रहेगा। संवाद