फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूकेडी के युवा कार्यकर्ता गांवों में जनता से करेंगे संवाद

Tue, 07 Apr 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब यूकेडी के युवा कार्यकर्ता पार्टी में नई जान फूकेंगे। ये युवा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर पार्टी का एजेंडा बताएंगे। सोमवार को पार्टी कार्यालय चिमस्यानौला से केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने युवा कार्यकर्ताओं को गांवों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि ये युवा प्रदेश के बिगड़ते हालातों को लेकर जनता से संवाद करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता यूकेडी की नीतियों के साथ ही राष्ट्रीय दलों की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर यूकेडी के महानगर अध्यक्ष राम सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, पीयूष बिष्ट, आर्यन कोहली, गौरव धामी, दीपांशु जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें