फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यटकों की सुविधा के लिए बनेंगे दो ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट

Fri, 11 Oct 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट( पिथौरागढ़)। पर्यटकों की सुविधा के लिए गंगोलीहाट के जजुट से पाताल भुवनेश्वर और उप्राड़ा से महाकाली मंदिर तक ट्रैक रूट बनाए जाएंगे। इसके अलावा टुपरौली में एक ब्यू प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

गंगोलीहाट क्षेत्र में प्रसिद्ध हाट कालिका और पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शनों के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं। इसको देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए हर साल तमाम विकास कार्य किए जाते हैं। विकासखंड गंगोलीहाट के उप्राड़ा से मणकेश्वर और मां हाट कालिका पर्यटन स्थल तक और जजुट से पाताल भुवनेश्वर तक ट्रैक रूट का निर्माण किया जाएगा। ट्रैक रूट बनने से इन प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान होगा। इसके अलावा टुपरौली में एक व्यू प्वाइंट बनाया जाएगा और पर्यटकों के लिए बेंच लगाए जाएंगे। गंगोलीहाट के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि विभिन्न मदों से ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट का निर्माण किया जाना है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। नवंबर में निविदाएं खोली जाएंगी। निविदाओं की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट बनने से पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें