फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: तड़ीगांव में एक मुर्गी फार्म में लगी आग, दो हजार मुर्गियां जलकर राख

Sat, 20 Dec 2025 03:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

थल क्षेत्र के तड़ीगांव में एक मुर्गी फार्म में आग गई। घटना में लगभग दो हजार मुर्गियां जलकर मर गईं। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड में मुर्गी पालक को लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
थल के तड़ीगांव में आग में नष्ट मुर्गी फार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल क्षेत्र के तड़ीगांव में एक मुर्गी फार्म में आग गई। घटना में लगभग दो हजार मुर्गियां जलकर मर गईं। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड में मुर्गी पालक को लाखों के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक, तड़ीगांव में दिनेश चंद ने अपने घर के पास ही बैंक से ऋण लेकर मुर्गी फार्म बनाया था। शुक्रवार सुबह दिनेश चंद फार्म का कार्य निपटाने के बाद मुर्गी बेचने मुवानी गए थे। इस बीच करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट से मुर्गी फार्म की दूसरी मंजिल में आज लग गई। देखते ही देखते विकराल हुई आग से फार्म की दूसरे मंजिल पर लगी टिन और प्लाई धू-धू कर जल उठीं। गांव वालों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मुर्गी फार्म के अंदर लगभग दो हजार से अधिक मुर्गियां जलकर मर गईं।

फार्म के भीतर मुर्गियों के लिए रखा 15 कट्टे दाना भी जलकर राख हो गया। सूचना पर तहसीलदार डीसी मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कापड़ी, दीपक पंचोली और राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र पंत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार डीसी मिश्रा ने कहा कि नुकसान का आकलन कर सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अग्निकांड से मुर्गी पालक दिनेश चंद को लगभग पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है। असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें