पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक ने दो थानाध्यक्षों को निलंबित किया है। कनालीछीना थाने में तैनात थानाध्यक्ष एसआई जावेद हसन और बलुवाकोट थानाध्यक्ष एसआई मीनाक्षी देव के खिलाफ लोगों की ओर से उत्पीड़न करने की शिकायत मिली थी। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों एसआई के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच में दोनों पर उत्पीड़न के मामले सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
...............