थल (पिथौरागढ़)। पांखू खेल प्रोत्साहन समिति के दो नन्हें एथलीट चौसाला निवासी उमेश कार्की और जाबुका निवासी तुषार कार्की का हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए चयन हुआ है। दोनों का चयन कक्षा छह में एथलेटिक्स खेल के लिए चयन हुआ है। उमेश के पिता चंचल सिंह कार्की, तुषार के पिता दिनेश सिंह कार्की, प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह कार्की, खेल प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कार्की, राजेंद्र कार्की, केशर सिंह महरा, पुष्कर सिंह बठकोरा, सतीश जोशी, दिनेश आर्या, दीपक कार्की, मनोज कार्की, बंशीधर जोशी ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं। संवाद