फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाली मूल की दो लड़कियों को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एएचटीयू, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस और एसएसबी की टीम ने घर से भागकर आई दो नेपाली मूल की लड़कियों को सकुशल उनके परिजनों को सौंपा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ को एसएसबी ने सूचना दी कि रौतगढ़ा क्षेत्र में दो नेपाली मूल की लड़कियां आईं हैं। प्रभारी एएचटीयू सतवीर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम 10 किमी पैदल चलकर रौतगढ़ा पहुंची। लड़कियों ने बताया कि वह ग्राम हुड़ेती जिला बैतड़ी नेपाल की रहने वाली हैं, उनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह काम की तलाश में घर से बिना बताए नदी से ट्यूब के सहारे भागकर आईं हैं। इस दौरान दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंपा गया। टीम में एसआई सुशीला आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें