पिथौरागढ़। दुर्गम क्षेत्र पीपली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ड्योड़ा की दो बालिकाओं का चयन बालिका छात्रावास के लिए हुआ है। बॉक्सिंग के लिए योगिता भाट का चयन गर्ल्स हॉस्टल पिथौरागढ़ जबकि एथलेटिक्स के लिए चंद्रकला कठायत का चयन रुद्रप्रयाग जिले में गर्ल्स हॉस्टल अगस्त्यमुनि के लिए हुआ है। बालिकाओं ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के खेल शिक्षक हेम चंद्र उपाध्याय को दिया है। दुर्गम क्षेत्र की बालिकाओं के चयन पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सीईओ तरुण पंत, डीईओ हिमांशु नौगाई, बीईओ राजेश अटवाल, ग्राम पुष्कर भाट, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश राम, पीटीए अध्यक्ष महेश कुमार, विद्यालय स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।