पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पिथौरागढ़ पुलिस ने चंपावत और गंगोलीहाट से गिरफ्तार कर लिया है।
जिला बाल कल्याण समिति पिथौरागढ़ ने गंगोलीहाट में तहरीर दी थी कि 11 वर्षीय नाबालिग जाखनी में एक संस्था में रह रही थी। काउंसलिंग करने पर बालिका ने बताया कि उसका शारीरिक शोषण हुआ है। तहरीर पर थाना गंगोलीहाट में कमल बोरा और नरेंद्र सिंह के खिलाफ धारा- 376 और 5/6 पाक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट एसआई मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी कमल बोरा (19) निवासी ग्राम असेड़ी थाना लोहाघाट को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दूसरे आरोपी नरेंद्र सिंह (32) निवासी ग्राम खड़कोली पोस्ट राड़ीखूटी थाना गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।