फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्षय रोग अधिकारी ने सीएचसी गंगोलीहाट का किया निरीक्षण

Tue, 16 Sep 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने अन्य चिकित्सकों के साथ सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएससी गंगोलीहाट के चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत राज को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीटीओ डॉ. भट्ट और वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दिवाकर पंत ने सीएससी गंगोलीहाट के स्टाफ को टीबी कार्यक्रम के तहत उच्च जोखिम समूह की जांच आदि के निर्देश दिए। इस दौरान हनेरा लग्गारोल के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने चिकित्साधिकारियों से गंगोलीहाट में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन और बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें