आदि कैलाश की शोभा बढ़ा रहा त्रिशूल
फोटो फीचर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले भगवान भोलेनाथ की पवित्र भूमि आदि कैलाश को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। बेस कैंप से पार्वती सरोवर के लिए बनी सड़क किनारे भोलेनाथ का त्रिशूल स्थापित किया गया है। यह त्रिशूल श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फोटो: विपिन गुप्ता।