पिथौरागढ़। सेकेंड हॉकी इंडिया जूनियर महिला, पुरुष नार्थ जोन चैंपियनशिप दो जुलाई से आठ जुलाई तक झांसी उत्तर प्रदेश में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन ट्रायल इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में 29 मई को सुबह आठ से किया जाएगा। हॉकी उत्तराखंड के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला और पिथौरागढ़ जिला हॉकी संघ के सचिव भूपाल सिंह चुफाल ने टीम चयन के लिए खिलाड़ियों से हल्द्वानी स्टेडियम में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद