फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जुलाई में होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के ट्रायल

Mon, 26 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयन ट्रायल जुलाई में शुरू होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत आठ से लेकर 14 वर्ष तक की आयु सीमा के 150 बालक और 150 बालिकाओं को प्रतिमाह रुपये 1500 की दर से छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने के लिए चयन प्रक्रिया शिक्षा, चिकित्सा और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जनपद के सभी 64 न्याय पंचायतों, पांच नगर पालिकाओं में जुलाई के प्रथम सप्ताह से होगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति आयु की गणना एक जुलाई 2023 को की जाएगी। छात्रवृत्ति आठ से नौ, नौ से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13, 13 से 14 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग के 25 बालक, 25 बालिका खिलाड़ी को दी जाएगी। प्रति जनपद 300 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए बेबसाइट www.sports.uk.gov.in/scholarship देख सकते हैं। पिछले साल योजना के तहत 298 खिलाड़ियों को 31,29,000 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी गई थी। संवाद
खेलों का अभ्यास कर रहे कमतोली के बच्चे
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमतोली के बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना छात्रवृति के तहत खेलों का अभ्यास गृह कार्य के रूप में कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लीला धामी ने बच्चों को मेडिसिन बॉल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई है। इस सामग्री से बच्चे अभिभावकों की देखरेख में फ्राॅग जम्प, फारवर्ड बैंड रीच, 600 मीटर दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो और शटल रेस का अभ्यास कर रहे हैं। शिक्षक डॉ. सीबी जोशी ने बताया कि क्रीड़ा प्रभारी रमा बिष्ट बच्चों को खेलों का अभ्यास करा रही हैं। अभिभावक उषा भट्ट, युमंद अध्यक्ष किशोर भट्ट, कै. जगदीश भट्ट, एसएमसी अध्यक्ष प्रेमा देवी, प्रकाश राम, नरेश भट्ट, जानकी देवी इन बच्चों को सहयोग दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें