पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सोमवार को भी फ्लाइबिंग कंपनी के 20 सीटर विमान ने ट्रायल लैंडिंग की। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 जनवरी से पहले पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून के लिए नियमित विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। हवाई सेवाओं के लिए फ्लाइबिंग कंपनी से करार हुआ है। इसके तहत इस समय रनवे पर ट्रायल लैंडिंग चल रही है। रविवार को विमान ने सफलता पूर्वक ट्रायल लैंडिंग की थी। सोमवार को भी 20 सीटर विमान रनवे पर उतरा और फिर टेक ऑफ किया। इस प्रक्रिया को देखते हुए नैनी सैनी से शीघ्र नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। संवाद