फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में नहीं हो पाई विमान की ट्रायल लैंडिंग

Sun, 14 Jan 2024 11:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे पर शनिवार को विमान की ट्रायल लैंडिंग नहीं हो पाई। प्रशासन की टीम दिन भर ट्रायल लैंडिंग के लिए इंतजार करती रही। देर शाम तक इंतजार के बाद सभी अधिकारी लौट आए। किन कारणों से ट्रायल लैंडिंग नहीं हो पाई इसका जवाब किसी के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सूत्रों का कहना है ट्रायल लैंडिंग को लेकर पत्र नहीं मिला था। सूचना मिलने के बाद सभी संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। बता दें कि पिथौरागढ़ पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता कर 13 नवंबर को नैनीसैनी हवाई अड्डे में ट्रायल लैंडिंग की बात कही थी। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई थी।
जिला प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि ट्रायल लैंडिंग की सिर्फ संभावना जताई जा रही थी। ऊपर से ट्रायल लैंडिंग को लेकर पत्र नहीं मिला था। सूत्रों का कहना है कि नैनीसैनी हवाई अड्डे पर स्थित पंप में विमान को उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाला फ्यूल भी नहीं है। वहां सिर्फ हेलिकाप्टर का फ्यूल है। चर्चाएं हैं कि मौसम खराबी के कारण ट्रायल लैंडिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इधर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र लुंठी ने कहना है कि इंद्र देव की कृपा ने सरकार की लाज बता दी। मौसम को बेवजह ट्रायल लैंडिंग में बाधा बताया जा रहा है। वहीं सांसद अजय टम्टा का कहना है कि मौसम में खराबी के कारण ट्रायल लैंडिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें