फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई अड्डे से जल्द होगी 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग

Mon, 24 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान की एक-दो दिन के भीतर ट्रायल लैंडिंग होगी। उड़ान की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। अब कंपनी को डीजीसीए की ओर से कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। ट्रायल लैंडिंग के बाद अगस्त प्रथम सप्ताह से पंतनगर, देहरादून के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में बनकर तैयार सीमांत जिला पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपाेर्ट से केवल एक साल ही विमान सेवा का लाभ मिला। वर्ष 2019 में शुरू हुई व्यवसायिक उड़ान मार्च 2020 से बंद है। लंबे समय से लोग नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नैनीसैनी से विमान सेवा संचालित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। फ्लाइविग कंपनी का विमान देहरादून पहुंच चुका है। विमान संचालन में बाधक बन रहे भवनों और एक स्कूल को भी हाल ही में ध्वस्त किया गया था। इसके बाद लैंडिंग और टेकऑफ में कोई बाधा नहीं है।
नैनीसैनी एयरपोर्ट में एटीसी, फायर सर्विस, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। एक-दो दिन के भीतर ट्रायल लैंडिंग के लिए विमान के नैनीसैनी पहुंचने की उम्मीद है। हवाई सेवा के संचालन के लिए चार राजस्व उप निरीक्षक प्रशिक्षण लेकर पिथौरागढ़ लौट चुके हैं। डीएम रीना जोशी ने बताया कि नियमित उड़ान से पहले विमान की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। हवाई सेवा के लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से डीजीसीए की कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। प्रक्रिया चल रही है। इन औपचारिकताओं के पूरा होते ही विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें