फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मिलम से लौटीं कनाडा की दो शोधार्थी

Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के मिलम ट्रैक से लौटतीं कनाडा की महिला पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कनाडा की दो महिला शोधार्थी ट्रेलर मारल और डेनियाला ग्रेसिया कोलंबिया मिलम की यात्रा कर वापस मुनस्यारी पहुंच गई हैं। दोनों 20 अप्रैल को मुनस्यारी से मिलम के लिए रवाना हुईं थीं। पर्यटन के साथ इनका मुख्य उद्देश्य जियोलॉजिकल सर्वे करना भी था।
विज्ञापन




कनाडा की क्वीन यूनिवर्सिटी की ये शोधार्थी पहाड़ों के नमूने लेकर उन पर शोध कर रहे हैं। टेलर मॉरल और डेनियाल ने बताया कि मिलम घाटी बहुत सुंदर है। खासकर लास्पा और मर्तोली गांव ने उनका मन मोह लिया। उनका कहना है कि शोध खत्म होने के बाद वे पुन: मुनस्यारी आना चाहेंगी। यह टूर उन्होंने मुनस्यारी स्थित कॉसमॉस ट्रैक कंपनी से किया था। समय रहते उन्हें मिलम जाने की अनुमति देने के लिए उन्होंने एसडीएम दिवेश शाशनी समेत ट्रैक के संचालक सुरेंद्र पंवार का भी आभार जताया।

एसडीएम दिवेश का कहना है कि इन दिनों मौसम खराब हो रहा है जिस कारण मल्ला जोहार ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस कारण काफी पर्यटक यहां से वापस जा रहे हैं। कुछ पर्यटक रालम ट्रैक पर जाने के लिए मजबूर हैं जबकि मिलम की बजाय रालम ट्रैक ज्यादा कठिन है। मिलम ट्रैक पर पहले से काफी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें