फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से बिजली लाइन पर गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में तेज अंधड़ चला। जिला मुख्यालय के बस्ते में एक विशालकाय पेड़ उखड़कर बिजली की लाइन पर गिर गया। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर के बाद अचानक तेज अंधड़ चला। इससे बस्ते क्षेत्र में एक पेड़ उखड़कर बिजली की लाइन के ऊपर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पूरे बस्ती क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन को सुधारने में जुटे हुए थे। उधर अस्कोट क्षेत्र में भी शाम के समय बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें