बैतड़ी (नेपाल)। दार्चुला जिले के ऊंचाकोट में शिल्याशिखर नगर पालिका आठ से रिथाचौपाटा जा रही जीप रविवार शाम करीब 5:30 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जीप सड़क से 150 मीटर नीचे खाई में गिरी है।
मृतकों की पहचान लेक्कम पांच के 38 वर्षीय करण नाथ, श्यालीशिखर आठ की 70 वर्षीय सुनदेबी पंत और 40 वर्षीय पदम पंत के रूप में हुई है।
जिला पुलिस कार्यालय में सूचना अधिकारी, इंस्पेक्टर भास्कर चंद ने बताया कि जीप में सवार चार अन्य गंभीर घायलों में 72 वर्षीय शहीद शेखर आठ के बुद्ध पंत, 12 वर्षीय मुकेश पंत, सात वर्षीय बसंत पंत और 70 वर्षीय गंगादेवी पंत शामिल हैं।
घायलों को गोकुलेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह जीप गोरसापट होटल गोकुलेश्वर के प्रबंधक पदम पंत की थी।