फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के लिए संवरने लगे पर्यटक आवास गृह

Tue, 25 Apr 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के गुंजी ​स्थित केएमवीएन का टीआरसी परिसर। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा शुरू होने में अब महज आठ दिन शेष रह गए हैं। चार मई को पहले दल के यात्री काठगोदाम से रवाना होकर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यात्रियों के स्वागत के लिए निगम के पर्यटक आवास गृह संवारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

केएमवीएन के पर्यटन विकास प्रबंधक बची राम ने बताया कि अब तक 152 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बूंदी, गुंजी, नाभीढांग और ज्योलिंकांग पर्यटक आवास गृहों में साज-सज्जा का कार्य किया जा रहा। यहां 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। निगम के जेई गिरीश भट्ट ने बताया कि आवास गृहों में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक कर दिया गया है। आवास गृहों के रंग रोगन के लिए सामग्री भिजवा दी है। उन्होंने बताया कि यात्री वैस्टर्न टायलेट न होने की हर बार शिकायत करते हैं। उनकी सुविधा के लिए सभी कैंपों में इन्हें लगाया जा रहा है।

हिमपात से हो सकती है परेशानी
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में अब भी हिमपात हो रहा है। ज्योलिंकांग में अब भी काफी बर्फ जमा है। बर्फबारी जारी रही तो यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें