फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिरूल से कोयला बनाने का दिया प्रशिक्षण

Mon, 14 Aug 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाक के दौली ग्राम पंचायत में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद महिलाएं। स्रोत : नाबार्ड
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबार्ड की ओर से दौली ग्राम पंचायत में महिलाओं को पिरूल से कोयल बनाने की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल ने कहा कि पिरूल से कोयला बनाकर ग्रामीण वैकल्पिक ऊर्जा के रूप से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। निधि संस्था के निदेशक सुनील पांडे ने कहा कि नाबार्ड और जीबी पंत पर्यावरणीय विकास संस्थान कोसी कटारमल के सहयोग से सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षण संयोजक ममता पांडेय सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें