पिथौरागढ़। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बिण और मूनाकोट ब्लॉक के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से संबद्ध आशा और एमपीडब्ल्यू का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा और अपर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश जोशी ने किया। डॉ. नीरज कोहली के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. सरोज मिश्रा, मास्टर ट्रेनर डॉ. उषा भट्ट ने संबंधित विषयों पर आशाओं को प्रशिक्षण दिया। प्रात:कालीन सत्र में मास्टर ट्रेनर डॉ. उषा भट्ट और योग अनुदेशक बीना कार्की ने समस्त प्रक्षिशुओं को योग की जानकारी देते हुए योगाभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. भगवती प्रसाद जोशी,डॉ. हेमा पायर, डॉ. तनुजा मेहता, फार्मासिस्ट शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन आदि उपस्थित रहे। संवाद