फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: नई यातायात व्यवस्था शुरू होते ही सड़कों से गायब हुई कारें

Thu, 09 Feb 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में नई यातायात व्यवस्था लागू होते ही अधिकतर रूटों से कारों सहित अन्य बड़े वाहन गायब हो गए। केवल दोपहिया वाहन ही सड़कों किनारे पार्क नजर आए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में एक बहुमंजिली पार्किंग स्थल सहित लगभग चार-पांच अन्य स्थानों पर पार्किंग हैं। अधिकतर वाहन चालक नगर की सड़कों के किनारे ही वाहनों को पार्क करते हैं। नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या रोजाना पैदा हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने केएमओयू स्टेशन से गुप्ता तिराहा, गुप्ता तिराहे से अपटेक तिराहा, अपटेक तिराहे से शनि मंदिर, अपटेक तिराहे से नगरपालिका, घंटाकरण से सिल्थाम तक सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन मार्गों पर अधिक समय के लिए वाहन पार्क नहीं किए जा सकेंगे। पुलिस इन रूटों पर वाहन पार्क करने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई करेगी।

पुलिस की इस व्यवस्था का पहले दिन असर देखने को मिला। जो वाहन स्वामी इन रूटों पर सड़कों के किनारे दिन-रात अपने बड़े वाहनों को पार्क करते थे ऐसे वाहन सुबह 9 बजे बाद गायब नजर आए। केवल दोपहिया वाहन ही इन रूटों पर पार्क थे। पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहन भी निर्धारित अवधि तक ही सड़क किनारे पार्क किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें