फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ट्रक फंसने से थल-मुनस्यारी सड़क पर एक घंटे ठप रही आवाजाही

Fri, 11 Sep 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर ट्रक फंसने से एक घंटे तक आवाजाही ठप रही। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गिरगांव के पास सामान से लदा एक ट्रक मलबे में फंस गया। ऐसे में ट्रक के पहिए जाम हो गए और अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बची। ऐसे में सड़क के दोनों बड़ी संख्या में वाहन और यात्री फंस गए। सूचना मिलने पर लोनिवि ने जेसीबी भेजकर बमुश्किल ट्रक को मलबे से बाहर निकाला। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू किया जा सका। तब जाकर यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें