झूलाघाट(पिथौरागढ़)। अंधड़ से पेड़ गिरने से पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर आवाजाही ठप रही। देर रात पुलिस कर्मियों ने पेड़ हटाकर आवाजाही सुचारू कराई।
पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर जामिरपानी के पास बीते शुक्रवार देर शाम अंधड़ से चीड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। ऐसे में गार्ग बंद हो गया जिससे आवाजाही ठप हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहन और यात्री फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। झूलाघाट थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एक घंटे के बाद पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया। तब जाकर यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए।