फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत की 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

Wed, 19 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
होकरा-सड़क पर मसूरीकांठा में नाला पार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते 17 सड़कें बंद चल रही हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कें तो ऐसी हैं जो लंबे समय से बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार डोर-सैंणरांथी, मुनस्यारी-हरकोट, छिरकिला-जम्कू, बासंबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मसूरीकांठा-होकरा, बासंबगड़-माणीधामी, मदकोट-तोमिक, डीडीहाट-हुनेरा, देवविसोना-गराली, नाचनी-रायाबजेता, बनकोट-बुर्जखोली और मालाकोट-लोध सड़कें बंद चल रही हैं। इनके अलावा तवाघाट-थाणीधार, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-सोबला, तवाघाट-घट्टाबगड़ और घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क भी मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।
बाक्स
कहां कितनी बारिश मिमी में
पिथौरागढ़ 8.2
गंगोलीहाट 05
बेड़ीनाग 10
डीडीहाट 7.5
मुनस्यारी 17.2
धारचूला 11.4
बाक्स
सड़कें बंद होसे ग्रामीण परेशान
नाचनी। तेज बारिश से बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभाग जुटे हुए हैं लेकिन ग्रामीणों की परेशानी भी कम नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह मेहता ने बताया कि मसूरीकांठा सड़क बंद होने से तीन गांव होकरा, गौला और खोयम के लोगों को 10 से 15 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। दैनिक उपयोगी वस्तुओं को पीठ पर ढोना पड़ रहा है। वहीं नाचनी-बासबगड़ सड़क पर भी सड़क खोलने का काम तेजी से चल रहा है। अवर अभियंता यतीश बिष्ट ने बताया कि मजदूरों से सड़क के खोखले हिस्से में वायर क्रेट लगाकर सड़क बनाई जा रही है। बृहस्पतिवार शाम तक सड़क के खुलने की उम्मीद है। बांसबगड़ के पूर्व शिक्षक जीवन चंद्र जोशी ने 12 गांवों की 10 हजार की आबादी की परेशानी को देखते हुए शीघ्रता से सड़क खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
जमीनों पर पड़ गई दरार
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में भारी बारिश के कारण ग्राम शिलिंग के लक्ष्मण सिंह और किशन सिंह के परिवारों के मकान भूस्खलन की चपेट में आने से खतरे की जद में आ गए हैं। घर के आसपास की जमीन में भी दरार आ गई हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें