फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल-बेड़ीनाग सड़क पर पेड़ गिरने से एक घंटे यातायात प्रभावित

Wed, 14 Jun 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-बेड़ीनाग मार्ग पर गिरे पेड़ को कटर से काटती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। नगर में मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान थल-बेड़ीनाग सड़क पर वर्षायत के पास चीड़ का पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोग परेशान रहे। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चुफाल ने सड़क बंद होने की सूचना थल थाने को दी। सूचना पर थल थाने के हेड मोहर्रिर दीपक लेखक, मुंशी दिनेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बोरा कटर मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। रात आठ बजे सड़क पर यातायात सुचारु होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें