फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ध्वज और असुरचुला मंदिर के लिए बनेगा ट्रैकिंग मार्ग

Mon, 17 Jul 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सात​शिलिंग से असुरचुला मार्ग पर बन रहा व्यू प्वाइंट। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ध्वज जयंती माता मंदिर और असुरचुला के लिए ट्रैकिंग मार्ग बनाने की कवायद शुरू हो गई है। दोनों जगहों के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि मड़मानले के जगन्नाथ मंदिर से ध्वज मंदिर के लिए 51.14 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये केएमवीएन को जारी कर दिए गए हैं। निगम के जेई गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि इस धनराशि से जगन्नाथ मंदिर से चार किमी का ट्रैकिंग मार्ग ध्वज मंदिर तक टाइल युक्त बनाया जाएगा। हर एक किमी में व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे।
केएमवीएन के जेई गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत सातशिलिंग से असुरचुला तक चार किमी के ट्रैकिंग मार्ग के लिए करीब 52 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। मार्ग में व्यू प्वाइंट के साथ ही सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए जगह-जगह कूड़ेदान भी रखे जाएंगे। इस मार्ग के लिए भी 25 लाख रुपये जारी हो गए हैं। भाजपा नेता सुजीत धामी और सनातन केंद्र के संयोजक रविंद्र धामी ने बताया कि मड़मानले के जगन्नाथ मंदिर से ध्वज तक मार्ग बनने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें