फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: चौकोड़ी व पाताल भुवनेश्वर में नए साल का जश्न मनाएंगे पर्यटक, दोनों जगहों पर पर्यटकों ने कराई ऑनलाइन बुकिंग

Mon, 22 Dec 2025 11:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चौकोड़ी और पाताल भुवनेश्वर में ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। मुनस्यारी में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
बादलों से ढकी हिमालय की चोटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने साल की विदाई और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चौकोड़ी और पाताल भुवनेश्वर में ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। मुनस्यारी में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

जिले के पर्यटन स्थलों में चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर और मुनस्यारी पर्यटकों की पहली पसंद हैं। चौकोड़ी और मुनस्यारी से हिमालय का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। दोनों जगहों से उगते सूरज का दर्शन और हिमाच्छादित चोटियां पर्यटकाें को बेहद लुभाती हैं। केएमवीएन के चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीप चंद्र पंत ने बताया कि कोलकाता और गुजरात के पर्यटकों ने आवास गृह के 15 कक्षों की 24 दिसंबर से बुकिंग कराई है। इसके अलावा अन्य जगहों से भी पर्यटक लगातार संपर्क कर रहे हैं।

पाताल भुवनेश्वर में भी 60 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है। इधर पिथौरागढ़ में होटल संचालकों के पास बुकिंग अधिक नहीं है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने बताया कि जिला मुख्यालय के आसपास पर्यटक स्थल विकसित नहीं होने से पर्यटक यहां रुकना कम पसंद करता है। उनका कहना है कि यदि पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जाए तो यहां भी पर्यटन कारोबार गति पकड़ सकता है। बता दें कि पिछले दो दिन से वातावरण में धुंध छाने से हिमालय की चोटियां दिखाई नहीं दे रही हैं। आसमान में छितरे बादल हैं। इसका असर भी पर्यटन कारोबार पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें