फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत जिले में हुई मूसलधार बारिश, ओलावृष्टि

Fri, 26 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सड़क पर बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में अपरान्ह बाद हुई मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय स्थित बाजार आए लोगों में भारी बारिश से अफरा-तफरी मची रही। बारिश का पानी कई जगहों पर दुकान और घरों में घुस गया। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद फिर से मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश स्थानों पर बेमौसमी बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से फल और सब्जियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर आम, पुलम, खुमानी, आड़ू, लीची के साथ ही मिर्च, बैंगन, कद्दू, लौकी, ककड़ी, बींस आदि सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से पुरानी बाजार, सुभाष चौक, रई, चिमिस्यानौला आदि जगहों पर पानी दुकानों में घुस गया। नगर की नालियां चौक होने से बारिश के साथ ही गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। लोगों ने पालिका से बरसात के सीजन को देखते हुए शीघ्र बंद नालियों को खोलने की मांग की है।
बाक्स
नाचनी में आधा दर्जन सड़कें हुई बंद
नाचनी। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुई भारी बारिश से आधा दर्जन सड़कें बंद हो गईं। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया और रातिगाड़ में 11 घंटे तक बंद रही। मुनस्यारी जाने वाले यात्रियों को नाचनी में रुकना पड़ा। शुक्रवार सुबह भी रातिगाड़ में थल की ओर जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। उधर पीएमजीएसवाई की नाचनी-भैंसकोट सड़क किमी एक से दो के बीच मलबा आने से चार स्थानों पर 19 घंटे से बंद है। सड़क बंद होने से घोरगाड़ी, चामी, भैंसकोट, मल्ला भैंसकोट और बासनी गांवों की जनता प्रभावित है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। लोनिवि की हुपली-सुंधरीनाग सड़क 17 घंटे बाद खोली गई। भारी बारिश से क्षेत्र की दर्जनों सड़कों पर मलबा और पत्थर गिरने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें