फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्णागिरि मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 23 Feb 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भागवत पाटनी ने पूर्णागिरि मेले की पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर ठेकेदारों के चालान काटे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भागवत पाटनी ने मंदिर कमेटी के साथ पूर्णगिरि क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बूम पार्किंग में साफ सफाई व्यवस्था बदहाल पाई। पार्किंग कर्मी न तो ड्रेस में थे और न उनके पास आई कार्ड नहीं था। वहीं भैरव मंदिर क्षेत्र में भी पार्किंग स्थल पर कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद पार्किंग व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने पर ठेकेदारों के पांच हजार के चालान किए गए। अपर मुख्य अधिकारी भागवत ने शौचालय विहीन स्थानों पर शौचालय निर्माण और सरकारी अधिकारियों, फोर्स के रहने वाले स्थलों को निर्माण को लेकर जरूरी निर्देश दिए। दौरान सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत, अपर सहायक अभियंता प्रकाश सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें