फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-तवाघाट पर आवागमन हुआ खतरनाक

Thu, 28 Mar 2019 11:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
गुड़ौली के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने का बना है खतरा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतगढ़ शिव मंदिर के पास सड़क बेहद खतरनाक बनी हुई है। इस सड़क पर कभी भी पेड़ गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन

राजमार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है।

पहाड़ी कटान के दौरान पेड़ छोड़ दिए जाने से उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। सुबह सात से शाम सात बजे तक सड़क पर कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी काटने के लिए चार कटर मशीनें लगाई गई हैं। बावजूद इसके पहाड़िया लगातार दरक रही हैं। गुड़ौली के पास आठ दिनों तक सड़क बंद रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब शिव मंदिर के पास पेड़ गिरने से लगातार खतरा बना हुआ है। सुबह सात बजे एक पेड़ भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं था। ग्रिफ के ओसी प्रदीप कुमार ने बताया कि पेड़ चिह्नित किए गए हैं शीघ्र ही उन्हें हटाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें