फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गमगीन माहौल में हुई सैनिक कमलेश की अंत्येष्टि

Wed, 29 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट के तोक पोखरी निवासी सैनिक कमलेश चंद (25) पुत्र भूप चंद का देहरादून में कार दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में काली नदी किनारे अंत्येष्टि की गई। बताया जाता है कि कमलेश उपनयन संस्कार के लिए घर आ रहे थे। अगले माह उसकी शादी भी होने वाली थी।
विज्ञापन


कमलेश 17 जम्मू-कश्मीर राइफल में लद्दाख में तैनात थे। वह 2017 में सेना में भर्ती हुए। दो बहनों में इकलौते भाई कमलेश के घर पर उनके उपनयन संस्कार की तैयारी हो रही थी। इसी के लिए वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। अपने दो साथियों से कह कर उन्होंने घर से अपनी कार देहरादून मंगाई थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

सोमवार को उनकी कार देहरादून में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में काली नदी के किनारे उनकी अंत्येष्टि की गई। अंतिम संस्कार के दौरान कुमाऊं स्काउट के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। कमलेश के निधन से उनके घर में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों ने उनके घर पहुंच सांत्वना दी। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कमलेश ने शिशु मंदिर से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। शोक के चलते प्रधानाचार्य मोहन सिंह मेहरा ने विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें