फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर सक्रिय होंगे बादल

Wed, 06 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार से बादलों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। इस समय बादल तो आ रहे हैं, लेकिन सिस्टम कमजोर होने के कारण बारिश एवं बर्फबारी की संभावना नहीं बन पा रही है। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाने से दिन के तापमान में सुधार आ गया। इधर, अब तक शीतकालीन बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। उधर, दिल्ली से फोन पर मौसम विज्ञान के उपमहानिदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि आठ जनवरी से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होगा। निचले इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण मौसम में बदलाव आने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें