पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में 22 अक्तूबर को निबंध, चित्रकला, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता होगी। कला संकायाध्यक्ष डॉ.नीलाक्षी जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 21 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को परिसर में पंजीकरण कराने के लिए इतिहास विभाग में प्राध्यापक डॉ.चंदन सिंह जीना से संपर्क करने को कहा है।