गणाई गंगोली में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत और विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गणाई गंगोली के छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला, जेपी चन्याल, गोविंद पंत, हेमंत उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, दीपक चन्याल, अभिषेक वर्मा, गोकुल सूंठा, मोहन जोशी, मनोज कोहली, सुरेंद्र गंगोला, सुनील डसीला, भगवत वर्मा, विनोद डसीला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे। संवाद