फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तिलढुकरी से कुमौड़ पैदल मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान

Sun, 17 Mar 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बदहाल पिथौरागढ़ का तिलढुकरी से कुमौड़ जाने वाला पैदल मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के तिलढुकरी से कुमौड़ जाने वाला पैदल मार्ग बदहाल पड़ा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस पैदल मार्ग से आम लोगों के साथ ही स्कूली बच्चे भी आवाजाही करते हैं। इस मार्ग पर लंबे समय से कूड़ा करकट फैला हुआ है। कुमौड़ निवासी सेवानिवृत ले. कर्नल एसपी गुलेरिया ने बताया कि मार्ग के बदहाल होने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर कुछ स्थानों पर मलबा पड़ा है जिसे हटाया नहीं गया है। सुबह के समय पाइप लाइन से पानी का रिसाव होता है। इससे भी लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। उन्होंने पालिका से मार्ग की सफाई करने और जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें