फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: दारमा घाटी के तीन गांवों का होगा विकास, केएमवीएन ने 22 करोड़ के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे

Sat, 14 Feb 2026 01:32 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के वाइब्रेंट घोषित गांवों के विकास के लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दारमा घाटी का नागलिंग गांव। - फोटो : स्रोत: कविंद्र सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के वाइब्रेंट घोषित गांव दांतू, दुग्तू और नागलिंग का के सर्वांगीण विकास के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने 22 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे हैं। यदि यह कवायद रंग लाएगी तो आने वाले समय में घाटी के गांवों में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।

केएमवीएन के अवर अभियंता गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि तीनों गांवों में रास्ते, पंचायत घर बनाए जाएंंगे। साथ ही गांवों को सोलर लाइट से जगमग किया जाएगा। गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे का निर्माण किया जाएगा। गांवों में ओपन एयर थियेटर का निर्माण भी होगा। बता दें कि दारमा घाटी पंचाचूली दर्शन के लिए काफी प्रसिद्ध है। गांवों तक रोड पहुंचने से वहां पर्यटकों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। विगत वर्ष करीब सात हजार पर्यटक क्षेत्र में पहुंचे। होम स्टे संचालक जमन सिंह ने बताया कि सुविधाएं बढ़ने से पर्यटन की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।

वाइबेंट घोषित गांवों में विकास के लिए कई प्लान बनाए गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलते ही विकास के कार्य किए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध होगा। - डॉ. दीपक सैनी, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें