फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डेंगू के तीन नये मरीज मिले

Thu, 05 Oct 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर प्रशांत अधिकारी ने बताया कि 31 वर्षीय युवक देहरादून से संक्रमित होकर आया था। उसका बुखार ठीक नहीं हो रहा था। उसे चार अक्तूबर को भर्ती किया गया। जबकि मुरादाबाद से आए 30 और गुजरात से आए 28 वर्षीय युवकों को बृहस्पतिवार को भर्ती किया गया है। दोनों के प्लेटलेट्स काफी कम हो गए थे। बुखार कम नहीं हो रहा था। सभी क निगरानी की जा रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल में चार डेंगू के मरीज भर्ती हैं। पूर्व में भर्ती तीन मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया था।
डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि डेंगू मरीजों की प्रमुखता के आधार पर निगरानी की जा रही है। अधिकतर दिल्ली, देहरादून से संक्रमित होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें