फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: युवक की नाक से निकली तीन इंच लंबी जोंक

Tue, 28 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ अस्पताल में फार्मासिस्ट युवक के नाक से निकाली जोंक दिखाते। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए एक युवक की नाक से तीन इंच लंबी जोंक निकली। युवक 15 दिनों से नाक में खुजली और खून निकलने की समस्या से परेशान था।
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ लुम्ती, बरम निवासी 21 वर्षीय हिमांशु बिष्ट की नाक में कुछ दिनों से खुजली हो रही थी। इस दौरान रक्तस्राव भी हो रहा था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने पर जब आराम नहीं मिला तो मंगलवार को वह जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाने पहुंचा। ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका।
अधिक परेशानी होने पर शाम करीब चार बजे युवक परिजनों के साथ फिर अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचा। फार्मासिस्ट गोपाल बिष्ट ने जांच की तो नाक में जोंक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने माइनर ओटी कक्ष में तीन इंच की जोंक को निकाला। माना जा रहा है कि किसी स्रोत से पानी पीने के दौरान जोंक युवक की नाक में घुस गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें