फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फीट के चंदू का हौसला आसमान सा

Wed, 11 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन बुधवार को एक ऐसा होनहार भी परीक्षा देने आया, जिसकी ऊंचाई मात्र तीन फीट (36 इंच) है। वह अस्कोट के बसतड़ी (सिंघाली) गांव निवासी चंद्रशेखर भट्ट उर्फ चंदू राजकीय हाईस्कूल सिंघाली का छात्र है। चंदू ने अपने सहपाठी हरिशंकर उपाध्याय, किशन प्रकाश ओझा के साथ अस्कोट जीआईसी में हिंदी की परीक्षा दी। उसकी उम्र 17 वर्ष और वजन 10 किलो है। कम ऊंचाई और कम वजन का होने के बावजूद चंदू के हौसले बुलंद हैं। उसे उम्मीद है कि वह अच्छे अंकों से परीक्षा पास करेगा। उधर, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा है कि चंदू हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए शिक्षक  संगठन उसकी पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें