फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अजय टम्टा के नामांकन में हजारों कार्यकर्ता जाएंगे अल्मोड़ा

Thu, 21 Mar 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पत्रकार वार्ता करते अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी कोमल मेहत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी पिथौरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाले भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन में पिथौरागढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा रवाना जाएंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन में प्रत्येक विधानसभा से 100 गाड़ियों में लोग सवार होकर जाएंगे। इसके अलावा संसदीय सीट के सभी 2256 बूथों से कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भाजपा को 64.03 प्रतिशत मत मिले थे। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में 53 प्रतिशत मत मिले थे। इस बार चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ता में जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मंत्री सौरभ पंत, बिण मंडल अध्यक्ष अमित बम, महामंत्री दीपक पुनेड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें