बेड़ीनाग थाने में पेंशनर के साथ बैठक करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग थाना पुलिस मेें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक हुई। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं गई।
सेवानिवृत्त कर्मियों ने परिचय पत्र जारी करने की मांग उठाई। कहा कि भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बलों की तरह पुलिस कर्मियों के बच्चों का भी पुलिस भर्ती में कोटा तय होना चाहिए। कैंटीन सुविधा की मांग भी की गई। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने बताया कि बैठक में उठे मुद्दों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में कौस्तुबानंद पंत, केएन जोशी, श्याम सिंह, देवीदत्त शर्मा, फकीर राम आदि मौजूद थे। ब्यूरो