फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर लोग संचार सेवा से होने लगे वंचित

Wed, 09 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत संचार निगम द्वारा डब्ल्यूएलएल सेवा बंद करने का आदेश मिलते ही नेपाल सीमा से सटे गांवों में लोगों की मुसीबत बढ़ने लगी है। नेपाल सीमा के गांवों में संचार की अन्य कोई सुविधा नहीं है। लोग अब तक सिर्फ डब्ल्यूएलएल पर ही निर्भर हैं। बताया गया है कि घाटे के कारण यह सेवा बंद करने के आदेश हुए हैं।
सेवा बंद होने से तालेश्वर स्थित माइक्रोहाइडिल परियोजना, तालेश्वर पुलिस चौकी, एसएसबी की अमतड़ी, गिठिगाड़ा, सपतड़ी पोस्ट में कामकाज प्रभावित हो जाएगा। इन इलाकों में मोबाइल सेवा काम नहीं करती।
विज्ञापन

इसके अलावा गिठिगाड़ा, खर्कतड़ी, खोलाकटियानी, दोबांस, सिमपानी, कानड़ी, सीम, बलतड़ी समेत तमाम गांवों में लगे डब्ल्यूएलएल के फोन ठप हो जाएंगे।
ग्रामीण बलवीर ठाकुर, भीम सिंह गोबाड़ी, पूरन सिंह, भूपेंद्र गोबाड़ी, चंद्र सिंह, हरीश जोशी, बीडी जोशी, केदार जोशी, मनोज राम, राजेंद्र राम, केदार राम, पंकज कुमार, ललित रावल आदि ने कहा है कि सरकार डब्ल्यूएलएल सेवा बंद कर रही है तो तत्काल मोबाइल के टावर लगाने चाहिए। अन्यथा संचार सुविधा से वंचित गांवों के लोग बड़ा आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।
उधर, बीएसएनएल के जूनियर टेलीकाम आफीसर संदीप सूंठा ने बताया कि सेवा बंद करने का आदेश स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ है। उधर, नेपाल सीमा से सटे पीपली, डौड़ा, सुनखोली समेत दर्जनों गांवों में लोग डब्ल्यूएलएल सेवा बंद होने से गुस्से में हैं। पिछले दिनों लोगों ने पीपली के समाजसेवी मदनमोहन भट्ट के नेतृत्व में आकर डीएम को ज्ञापन दिया था।

सैकड़ों घरों में लगे हैं डब्ल्यूएलएल फोन

नेपाल सीमा पर सैकड़ों घरों में डब्ल्यूएलएल के फोन लगे हैं। लोगों के पास संचार का यही एकमात्र साधन है। सेवा बंद होती है तो लोगों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता। सबसे बड़ी समस्या रसोईगैस की बुकिंग और 108 आपात सेवा को काल करते समय आ जाएगी। इन इलाकों में बीएसएनएल और निजी कंपनियों का नेटवर्क नहीं है।

सांसद ने कहा जल्दी प्रयास करेंगे
 सांसद अजय टम्टा ने कहा है कि संचार सेवा से वंचित इलाकों में मोबाइल टावर लगाने के लिए संचार मंत्री से बात की गई है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर कम से कम दस नए टावर लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। लोगों की समस्या का जितनी जल्दी समाधान हो सकता है उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मुनस्यारी में बीएसएनएल की सेवा ठप
 सीमांत तहसील मुनस्यारी में बीएसएनएल की सेवाएं 24 घंटे से भंग हैं। उपभोक्ताओं को एसटीडी, इंटरनेट सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इस इलाके में ज्यादातर लोगों के पास बीएसएनएल के ही सिम हैं। इस कारण लोग भारी परेशानी में हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि तत्काल सेवा में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें