फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में कल यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

Sat, 02 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चार सितंबर को कुमौड़ हिलजात्रा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने एक दिन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। बदले हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुमौड़ हिलजात्रा को देखने के लिए 25 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के चलते हल्द्वानी और टनकपुर से घाट होते हुए पिथौरागढ़ आने वाले सभी भारी वाहन दोपहर एक बजे से लेकर रात आठ बजे तक नगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ये वाहन ऐंचोली पुलिस चौकी से पहले भगवती होटल, एफसीआई गोदाम के पास खड़े रहेंगे।
वहीं धारचूला, वड्डा और झूलाघाट से पिथौरागढ़ घाट-टनकपुर-हल्द्वानी को जाने वाले सभी वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। ये वाहन आर्मी स्कूल के पास चौड़े स्थान पर पार्क किए जाएंगे। टनकपुर तिराहे से कुमौड़, जाखनी और पुलिस लाइन मार्ग पर चलने वाले सभी वाहन दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को हिलजात्रा पर्व में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से भी निर्धारित यातायात प्लान का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें