मुवानी बाजार में सड़क पर बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : Samvad
मुवानी(पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार की सड़क तमाम दावों के बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है। बीएसएनएल टावर के पास हुए गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं लेकिन इनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की ने कहा कि बीच सड़क में हुए गड्ढों पर आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर चालक चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से खतरा अधिक बढ़ गया है। उन्होंने लोनिवि के ईई को पत्र भेजकर जल्द सड़क सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद