फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्कूल में पानी नहीं आया तो कलक्ट्रेट में देंगे धरना

Mon, 21 Oct 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग की बेड़ा-गोगना मोटर मार्ग के मलबे से गांव के विद्यालय को जोड़ने वाली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों ने दस दिन के भीतर पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जमराड़ी कविता महर और सामाजिक कार्यकर्ता ललित महर ने डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा कि लोनिवि की बेड़ा-गोगना मोटर मार्ग के मलबे से गांव के विद्यालय को जोड़ने वाली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। पानी नहीं आने से स्कूल के बच्चों और स्टाफ को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दस दिन के भीतर मलबा और पत्थरों को हटाकर पानी को सुचारू नहीं किया तो मजबूरन स्कूलों के बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें