फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में मोबाइल बाजार में आया उछाल

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दीपावली और धनतेरस पर्व के चलते मोबाइल बाजार में भी अच्छा-खासा कारोबार देखने को मिल रहा है। कृष्णा कम्युनिकेशन के स्वामी किशोर पांडेय ने बताया कि दिवाली के चलते माेबाइल कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए अनेक स्कीमें दी जा रही हैं। सितंबर में 50 से अधिक मोबाइलों की बिक्री हुई थी। इस महीने अब तक 20 से अधिक मोबाइल बेचे जा चुके हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग मोबाइल की खरीदारी के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं। कुछ मोबाइलों की धनतेरस और दीपावली के लिए प्री-बुकिंंग भी की गई है। दो दिन में कारोबार में उछाल के आसार नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मार्केट से मोबाइल कारोबार पर फर्क पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें